India

दिल्ली: आज होगी कुतुब मीनार परिसर के अंदर हिंदू व जैन देवी-देवताओं की बहाली व पूजा के अधिकार की मांग वाली याचिका पर साकेत कोर्ट में सुनवाई

कुतुब मीनार: आज यानी मंगलवार को दिल्ली की साकेत कोर्ट कुतुब मीनार परिसर के अंदर हिंदू और जैन देवी-देवताओं की बहाली और पूजा के अधिकार की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगी l ये याचिकाएं वकील हरि शंकर जैन और वकील रंजना अग्निहोत्री द्वारा दायर की गयी हैं, दिल्ली के साकेत कोर्ट में दायर याचिकाओं में दावा किया गया है कि कुतुब मीनार परिसर में हिंदू देवी देवताओं की कई मूर्तियां मौजूद है l

याचिकाकर्ता हरिशंकर जैन ने अपनी याचिका में दावा किया है कि कुतुब मीनार में 27 मंदिरों के 100 से अधिक अवशेष मौजूद हैं। इसलिए एक बार फिर हिंदुओं को यहां पूजा का अधिकार मिलना चाहिए। वहीं संस्कृति मंत्रालय कुतुब मीनार में मिलीं हिंदू और जैन मूर्तियों के वैज्ञानिक परीक्षण करवाने पर विचार कर रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि उस परिसर में खोदाई या किसी धार्मिक अनुष्ठान के जारी रखने पर रोक लगाने की कोई योजना नहीं है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण के अध्यक्ष तरुण विजय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि कुतुब परिसर में कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद के पास गणेश की दो मूर्तियों मिली हैं। उनके अनादर के कारण उन्हें वहां से दूसरी जगह ले जाया जाए। अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय इस पर विचार कर रहा है कि कुछ मूर्तियों पर लेबल लगाया जा सकता है और उन्हें प्रदर्शित किया जा सकता है। अधिकारी ने कहा कि इस मस्जिद को मंदिर के पत्थरों से बनाया गया था। इन मूर्तियों को यहां पर चारों ओर देखा जा सकता है। लेकिन फिलहाल इन मूर्तियों को पुनर्स्थापित करने या उन्हें अन्यत्र ले जाने की कोई योजना नहीं है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top