India

महाराष्ट्र: जम्मू कश्मीर में आम नागरिकों पर होने वाले हमलों में वृद्धि को देखते हुए उद्धव ठाकरे बोले- अब महाराष्ट्र सरकार पडिंतों की मदद करेगी

महाराष्ट्र: पिछले कुछ महीनों में जम्मू कश्मीर में आम नागरिकों पर होने वाले हमलों में वृद्धि देखी गई है। पिछले तीन महीनों में आतंकवादियों ने 13 लोगों की हत्या कर दी। डर की वजह समुदाय के कई लोग कथित तौर पर अपने परिवारों के साथ घाटी छोड़ रहे हैं।

इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कश्मीर घाटी में हिंदुओं और कश्मीरी पंडितों की हत्याओं पर चिंता व्यक्त की। शिवसेना प्रमुख और सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि कश्मीरी पंडित घाटी से भाग रहे हैं। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि महाराष्ट्र उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों को घर वापसी का सपना दिखाया गया था, लेकिन उन्हें निशाना बनाया जा रहा है और मार डाला जा रहा है। पंडितों का पलायन चौंकाने वाला है। ठाकरे ने आगे कहा कि हमारी सरकार कश्मीरी पंडित नेताओं के संपर्क में है और उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव कोशिश करेगी।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि 1995 में, जब शिवसेना-भाजपा गठबंधन महाराष्ट्र में सत्ता में आया, तो शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे ने कश्मीरी पंडितों के बच्चों के लिए राज्य में शैक्षणिक संस्थानों में एक कोटा सुनिश्चित किया था। वहीं अब भी महाराष्ट्र सरकार पडिंतों की मदद करेगी। वही पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि लोग खुद को बचाने के लिए कश्मीर छोड़ रहे हैं, यह सरकार की नीति की विफलता है। स्थिति नाजुक है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top