Uttar Pradesh

जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय, डूब रही दिव्यांग युवती के लिए देवदूत बने ग्रामीण

सन्दीप मिश्रा

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के निहाल खेड़ा मजरे सूरजपुर में गांव से करीब 200 मीटर की दूरी पर खेतों के पास, झाड़ियों के बीच स्थित कुएं में डूब रही युवती के लिए किसान देवदूत बन गए। युवती की रेखा-रेखा बचाओं की आवाज सुनकर दौड़े किसानों ने ग्रामीणों की मदद से युवती को कुएँ से बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में युवती को अस्पताल पहुंचाया जहां युवती का इलाज चल रहा है। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के निहाल खेड़ा मजरे सूरजपुर में ‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय’ कहावत उस समय चरितार्थ हो गई जब एक बीरान कुएं में डूब रही एक युवती अपनी जिंदगी बचाने का प्रयास कर रही थी,किन्तु उसे आशा की किरण नजर नही आ रही थी। जानकारी के मुताबिक सोमवार को प्रातःकाल निहालखेड़ा मजरे सूरजपुर गांव से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित खेतों में किसान रामदास और जगतपाल पानी लगाने गए तो पास ही झाड़ियों के बीच स्थित कुएं से एक युवती की रेखा – रेखा बचाओ की आवाज आ रही थी। जब किसानों ने कुएं के पास जाकर देखा तो एक 18 वर्षीय युवती कुएं में डूब रही थी। किसानों की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने मिलकर युवती को कुएं से बाहर निकाला तो देखा युवती दोनो पैरों से दिव्यांग है। जहां से लाकर युवती को सड़क के किनारे स्थित एक घर के पास लिटा दिया गया। जिसकी भनक लगते ही कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों का मजमा लग गया। किन्तु मौके युवती की पहचान नहीं हो सकी। युवती की हालत गम्भीर देखते हुए ग्रामीणों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची तो पुलिस ने खुद थाने की शक्ति मोबाइल से युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया। जहां कुछ देर चले इलाज के पश्चात युवती ने अपना नाम और पता बताया। युवती ने बताया कि निहाल खेड़ा गांव का रहने वाला एक युवक जो पहले से उसके घर आया जाया करता था, 13 जुलाई की शाम अपने साथ उस लाया था। युवती ने बताया 13 जुलाई से वह युवक के घर पर ही रही थी। उसने बताया कि मुझे यह नहीं पता कि कैसे मैं कुएं में पहुंच गई। युवती ने बताया कि अपने आपको कुएं में डूबता देखकर अपनी छोटी बहन रेखा को आवाज लगा रही थी।
थानाध्यक्ष रवींद्र सोनकर ने बताया कि अभी युवती पूरी तरह से स्वस्थ नहीं है। इलाज चल रहा है, पुलिस जांच में जुटी है। युवती कहां की रहने वाली है यह अभी नहीं बताया जा सकता। परिजनों से सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है किन्तु अभी तक परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top