Maharajganj

कुदरत का करिश्मा या तक़दीर का खेल, महराजगंज में जन्मे पेट से जुड़े जुड़वा बच्चे, सफल ऑपरेशन के बाद मां-बच्चे स्वस्थ।


कहते हैं कि तक़दीर में जो लिखा होता है वही होता है और ऊपर वाला जिस रूप में देता है, उसी में इंसान को संतोष करना पड़ता है। ऐसा ही एक दुर्लभ और चमत्कारी मामला महराजगंज जनपद के कोल्हुई कस्बे में सामने आया, जहां एपेक्स हॉस्पिटल में पेट से जुड़े जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ।

अब तक इस तरह के मामले लोग केवल टीवी चैनलों या अखबारों में ही देखा करते थे, लेकिन शनिवार को यह दुर्लभ घटना प्रत्यक्ष रूप से जिले में देखने को मिली। जैसे ही पेट से जुड़े जुड़वा बच्चों के जन्म की जानकारी फैली, अस्पताल परिसर में लोगों और चिकित्सा कर्मियों की भीड़ जुट गई।

इस जटिल चिकित्सकीय मामले में एपेक्स हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरशद के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने सफल ऑपरेशन कर पेट से जुड़े दोनों नवजात शिशुओं को सुरक्षित रूप से जन्म दिलाया। ऑपरेशन के बाद दोनों नवजात और उनकी मां पूरी तरह स्वस्थ हैं।

डॉक्टरों के अनुसार यह एक अत्यंत दुर्लभ चिकित्सकीय स्थिति थी, जिसमें दोनों बच्चों का पेट आपस में जुड़ा हुआ था। समय रहते सही निर्णय, आधुनिक चिकित्सा तकनीक और टीमवर्क के कारण यह ऑपरेशन सफल हो सका।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मां और दोनों नवजातों की हालत स्थिर है तथा उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। सफल ऑपरेशन के बाद परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

यह घटना न केवल चिकित्सकीय क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, बल्कि कुदरत के इस अनोखे करिश्मे को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय भी बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार जुड़वा बच्चों का घर करमहा चौराहा, बृजमनगंज बताया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top