Uttar Pradesh

यूपी: यूपी पुलिस के हाथों एक बड़ी कामयाबी, असलहा सप्लायर पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा और पिस्टल के साथ कारतूस बरामद

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के जिले आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र में यूपी पुलिस के हाथों एक बड़ी कामयाबी मिली है। मंगलवार की सुबह 6:30 बजे सरायमीर थाना पुलिस ने गाहूखोर गांव के श्मशान घाट के पास मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में अवैध असलहा सप्लायर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा और पिस्टल के साथ कारतूस बरामद किया गया है।

उसको पकड़ने के दौरान पुलिस द्वारा गोली चलाएं जाने पर उसके बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया गांव निवासी अबू सहमा अवैध असलहे की सप्लाई करता था। मंगलवार की सुबह वह बाइक से असलहे की सप्लाई करने के लिए जा रहा था।

सरायमीर थाना खेत्र के गाहुखोर श्मशान घाट के पास पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घायल बदमाश के पास से 32 बोर की एक पिस्टल, 303 बोर का एक तमंचा, 32 बोर का पांच खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, 303 बोर का एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर की एक यामाहा बाइक बरामद किया।

पूछताछ में अबू सहमा ने बताया कि वह नई उम्र के लड़कों को अवैध असलहा तुफैल कुरेशी से लेकर बेचता है। तुफैल कुरेशी 27 मार्च को थाना सरायमीर से जेल गया है। जिसके पास से एक पिस्टल 32 बोर बरामद हुई थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top