निकाय चुनाव 2022: रविवार को मध्य प्रदेश में हुए निकाय चुनाव के परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों के बीच रीवा से एक दुख भरी खबर सामने आई है। हार का गम नहीं झेल पाने की वजह से एक प्रत्याशी की जान चली गई।
कांग्रेस के टिकट पर वार्ड नंबर 9 से प्रत्याशी हरिनारायण गुप्ता ने चुनाव लड़ा था। हरिनारायण को निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी अखिलेश गुप्ता ने 14 मतों से पराजित कर दिया। बताया गया है कि चुनाव हारने के बाद वो सदमे में चले गए और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। हरिनारायण गुप्ता कांग्रेस पार्टी के हनुमना मंडलम अध्यक्ष थे।
भाजपा प्रदेश की ज्यादातर सीटों पर काबिज हुई है। यहां तक नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद में कांग्रेस ने भाजपा को टक्कर देते हुए कई जगह अच्छा प्रदर्शन किया है। रीवा की वार्ड 9 से कांग्रेस प्रत्याशी हरिनारायण अपनी जीत से आश्वस्त थे। निकाय चुनाव में जीत के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। निर्दलीय प्रत्याशी से 14 वोट से हारने के बाद परेशान हो उठे। उनकी मौत के बाद से घर में कोहराम मच गया है। साथ ही समर्थकों का भी दुखी हो गए है।
ये कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते थे और पिछले 15 साल से कांग्रेस से जुड़े हुए थे। चुनाव परिणाम के दौरान उनके सीने में अचानक दर्द उठने लगा था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें रीवा के लिए रेफर कर दिया। कांग्रेस नेता की हार्टअटैक आने से मौत हुई है। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि पार्टी के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की थी।
