India

मध्यप्रदेश: इंदौर में दो मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, सात की जिंदा जले व 8 लोग बुरी तरह झुलसे, सीएम ने दिए जांच के आदेश

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की एक दो मंजिला इमारत में अचानक लगी आग के कारण 1 महिला सहित 7 लोगों की मौत हो गई है, आग की शुरूआत पार्किंग में खड़ी कार से हुई थी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बिल्डिंग में आग फैली गई, जिसमें झुलसने के कारण 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक की हालात काफी गंभीर बताई जा रही है, इस हादसे में अभी तक करीब 1 महिला और 6 पुरुष यानी करीब 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

शहर की स्वर्णबाग कॉलोनी में एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना शनिवार तड़के तीन बजे के आसपास हुई। उस वक्त इस मकान में रहने वाले लोग गहरी नींद में सो रहे थे, अधिकांश की नींद में ही जलने व दमघुटने से मौत हो गई। आग में आठ लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग के कारणों का पता नहीं चला है। यह कॉलोनी इंदौर के विजय नगर इलाके में स्थित है। आग लगने की घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के साथ-साथ विजय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने मृतकों के शव एमवाय अस्पताल भेजे। आग के शिकार हुए लोगों में अधिकांश किराएदार बताए गए हैं। इंदौर के पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने सात लोगों के मरने की पुष्टि की है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संभवत: शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे लगे।

हादसे के बारे में कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से पहले आग पार्किंग में खड़े वाहनों में लगी और फिर धीरे धीरे पूरे घर में फैल गई। इसने इतनी तेजी से विकराल रूप ले लिया कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। कलेक्टर मनीष सिंह ने एमवाय अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। कलेक्टर ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जाएगी। मृतकों के परिजनों 4 -4 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को भी आरबीसी की धारा के तहत मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही मनीष सिंह ने कहा है कि स्वर्णबाग कॉलोनी में अवैध निर्माण की जांच कराएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर शोक जताया है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top