महराजगंज: महराजगंज, नेशनल कैडेट कोर के डायरेक्टर जनरल के निर्देश के क्रम में महराजगंज इण्टर कालेज महराजगंज के शिक्षक आदित्यनाथ शुक्ल को सेकेंड लेफ्टिनेंट के पद से नवाजा गया। उनके कन्धों पर चमकते स्टार का 102 UP BN NCC के कमांडिंग आफिसर कर्नल अखिलेश मिश्र एवम एडम लेफ्टिनेंट कर्नल प्रकाश वी वी ने अनावरण एक भव्य सैन्य समारोह में किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जी आर डी गोरखपुर के स्टेशन प्रमुख ब्रिगेडियर पंकज सिंह रहे। विद्यालय के प्रबंधक विद्यासागर पटेल ने इस उपलब्धि को विद्यालय का गौरव बताते हुए कहा कि श्री शुक्ल एन सी सी के सी प्रमाण पत्रधारी तथा गणतंत्र दिवस परेड के लिये चयनित कैडेट रहे हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य गोरखनाथ भारती ने बताया कि इस उपलब्धि से उनके नेतृत्व में विद्यार्थियों को देश सेवा व सैन्य बल को बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। इस उपलब्धि पर पूर्व प्रधानाचार्य राजेश कुमार, मेजर अखिलेश्वर राय,लेफ्टिनेंट श्रीकांत गौड़ व विद्यालय के शिक्षकों कर्मचारियों ने शुभकामनाएं दीं व प्रशन्नता ब्यक्त की।
