Business

रतन टाटा के निधन के बाद नोएल होंगे टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन, जानिए कौन हैं नोएल टाटा…

देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार की रात निधन हो गया। रतन टाटा के निधन के बाद आज मुंबई में एक बैठक हुई थी, जिसमें रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा  का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों की बैठक में इस पर निर्णय लिया गया। बैठक में ये फैसला सभी के सहमति से लिया गया।


नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। दरअसल रतन टाटा के पिता नवल टाटा ने दो शादियां की थीं। नवल टाटा ने पहली शादी सूनी टाटा से की थी, जिनसे उनके दो बेटे रतन टाटा और जिम्मी टाटा हुए। सूनी टाटा से तलाक के बाद नवल टाटा ने स्विट्जरलैंड की एक बिजनेसवमेन सिमोन से साल 1955 में दूसरी शादी की। नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे ही नोएल टाटा हैं।

नोएल टाटा की शादी आलू मिस्त्री से हुई है, जो टाटा संस में सबसे बड़े एकल शेयरधारक और साइरस मिस्त्री के पिता पालोनजी मिस्त्री की बेटी हैं। दंपति की तीन संतान हैं, जिनमें लीह टाटा, माया टाटा और नेवाइल टाटा शामिल हैं। नोएल टाटा की बेटी लीह टाटा भी टाटा समूह में अपनी पहचान बना रही हैं।

अतः नोएल टाटा को टाटा ट्रस्‍ट की नई जिम्‍मेदारी दे दी गई है। नोएल टाटा ट्रस्‍ट में भी ट्रस्‍टी के तौर पर शामिल थे। वहीं पिछले कुछ सालों से वे टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के चेयरमैन भी हैं। इनका टाटा ग्रुप के साथ चार दशकों का लंबा इतिहास रहा है। वे ट्रेंट, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन जैसी कंपनियों के चेयरमैंन भी हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top