India

राष्ट्रमंडल खेल 2022: स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा के चोटिल होने के बाद अब काशी के लाल रोहित पर पूरे देश की निगाहें टिकी

राष्ट्रमंडल खेल 2022: राष्ट्रमंडल खेल 2022 से स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा के बाहर होने टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है l चोपड़ा चोट के कारण पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता से बाहर हो गए , पर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10वां स्थान हासिल करने वाले बरेका के भाला फेंक खिलाड़ी रोहित यादव बर्मिंघम में इन दिनों खूब पसीना बहा रहे हैं। नीरज चोपड़ा के चोटिल होने के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में अब रोहित यादव पर ही देश की उम्मीदें टिकी हैं।

पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहे जैवलिन थ्रोअर रोहित ने बर्मिंघम से फोन पर बताया कि विश्व चैंपियनशिप में स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सका। 78.72 मीटर भाला फेंक कर 10वें स्थान पर रहा। अब एक और मौका मिला है तो देश को निराश नहीं करूंगा। पांच अगस्त को मुकाबला है, कड़ी मेहनत कर रहा हूं।

रोहित के बडे़ भाई राहुल यादव ने बताया कि तीन भाइयों में रोहित दूसरे नंबर पर हैं। इस बार वह जरूर मेडल जीतेगा और काशी का नाम रोशन करेगा। बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में रोहित के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। उन पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। रोहित का गेम्स में शामिल होना ही बरेका के लिए गौरव की बात है। पदक जीतने पर तो पूरा देश गौरवान्वित होगा।

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक ना जीत पाने का मलाल रोहित अब कॉमनवेल्थ गेम्स में दूर करेंगे। बरेका के विद्युत विभाग में वरिष्ठ लिपिक रोहित मूलरूप से जौनपुर के निवासी हैं। जैवलिन थ्रोअर रोहित यादव के पीछे सफलता की कहानी उनके किसान पिता की कोचिंग मे की गई मेहनत है, जिसके बल पर आज रोहित ऊचाईयों को छू रहे हैं। रोहित के पिता सभाजीत यादव खुद मैराथन धावक रहे हैं। उन्होंने ने घर पर ही जैवलिंग थ्रो की कोचिंग देना शुरू किया। सभाजीत ने घर पर ही मेहनत कराकर उन्हें मजबूत बनाया।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top