Uttar Pradesh

यूपी: एमएलसी चुनाव और नवरात्र के बाद पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर अधिकारियों को किया जाएगा इधर से उधर

यूपी: उत्तर प्रदेश के मंत्रिपरिषद में हुए जबरदस्त बदलाव के कारण अप्रैल माह से ट्रांसफर का सिलसिला शुरू होने की बातें सामने आ रही हैं l माना जा रहा है कि एमएलसी चुनाव और नवरात्र के बाद बड़े पैमाने पर अधिकारियों को इधर से उधर किया जाएगा। इसके लिए आधा दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारी शासन के रडार पर हैं। जिले से लेकर सचिवालय तक के अफसरों और पुलिस विभाग में थाना, चौकी के प्रभारियों से लेकर मुख्यालय तक के खाकी वर्दी धारियों को बहुत जल्द नए ठिकानों की ओर कूच करना पड़ सकता है,

इसमें वे अधिकारी शामिल हैं जिनकी शिकायत स्थानीय स्तर पर नेताओं ने की है और शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंची है। ऐसी शिकायतों को शासन सत्यापित करा रहा है। जल्द ही इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार जिन अधिकारियों पर नजर रखी जा रही है उसमें गोरखपुर व लखनऊ जोन में तैनात अधिकारी भी शामिल हैं। वहीं, पश्चिमी यूपी के जिलों में हाल के दिनों में बढ़े अपराध से भी शासन नाराज है।

आगरा, सहारनपुर, गाजियाबाद और बुलंदशहर में लूट की वारदातों ने पुलिस को बैक फुट पर ला दिया है। कुछ ऐसे अफसर भी रडार पर हैं जिनकी लापरवाही से चुनाव के दौरान अराजकता की स्थिति उत्पन्न हुई थी। अप्रैल के दूसरे सप्ताह के अंत तक जो तबादले होंगे उसमें वे जिले भी शामिल होंगे जहां तैनात अफसरों का प्रमोशन के बाद स्थानांतरण नहीं हुआ है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top