Politics

अखिलेश यादव का दावा : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के कार्यों पर उठाए सवाल, काशी कॉरिडोर की नींव सपा ने रखी, जरूरत पड़ी तो देंगे सबूत

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का दावा : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के कार्यों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा जो भी कार्य गिना रही है, वह सपा की देन है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि काशी कॉरिडोर की नींव सपा सरकार ने रखी है।

उनका यह दावा सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। सपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर दस्तावेज उपलब्ध कराने में पीछे नहीं रहेंगे। क्योंकि बिना सबूत के कोई बात नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि अब पार्टी के साथ तमाम लोग जुड़ गए हैं। ऐसे में कोई भी पार्टी सपा का मुकाबला नहीं कर सकती है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वे सिर्फ बुलडोजर की बात करते हैं। सपा कार्यालय में जुटी भीड़ देखकर कहीं उनका बुलडोजर इधर ना आ जाए। भाजपा लोगों को डरा कर काम कर रही है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को जनादेश देकर विकास की उम्मीद की, लेकिन भाजपा सरकार ने जाति-धर्म देखकर कार्य किया। वह अंग्रेजों की तरह फूट डालो और राज करो का फंडा अपनाती है। यही वजह है कि जनता भाजपा से पूरी तरह नाराज है और सपा की ओर देख रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अभी तक संकल्प पत्र को खोलकर नहीं देखा है। संकल्प पत्र में किए गए एक भी वादे को नहीं पूरा किया। ऐसे में अब जनता उन्हें पलटने जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top