Uttar Pradesh

यूपी: यूपी में 1 से 3 मार्च तक बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, जारी हुआ अलर्ट

यूपी मौसम अपडेट: उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों तक ठीक रहने वाला मौसम एक बार फिर बिगड़ने जा रहा है। यूपी में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। दो से तीन दिनों के बाद यूपी में बारिश भी होगी और ओले भी गिरेंगे। मौसम विभाग ने इसका अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। हवा के साथ आई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवाओं के कारण दिन में भी ठंडक महसूस हो रही हैं, जबकि सुबह और शाम के समय पारा सामान्य से नीचे जा रहा है। मंगलवार को प्रयागराज व वाराणसी मंडल के आसपास बारिश दर्ज हुई। बुधवार और बृहस्पतिवार को मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। बता दें कि मार्च की शुरुआत आंधी-पानी और ओले के साथ हो सकती है। मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी भी जारी की है। एक मार्च से तीन मार्च तक आंधी-पानी और ओलावृष्टि के आसार बने रह सकते हैं।

आंचलिक मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, एक मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके कारण मध्य भारत के ऊपर परिस्थितियों में होने वाले बदलाव से बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से आने वाली नमीयुक्त हवाओं का समागम होने से मौसम बदल सकता है। तेज झोंकेदार पछुआ हवा, गरज-चमक के साथ बरसात का दौर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होगा। जो दो मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिखाई देगा। इस बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं कहीं ओलावृष्टि के भी आसार हैं।

एक मार्च से बादलों की आवाजाही व बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट के आसार हैं। चार मार्च से मौसम में कुछ सुधार संभव है। वहीं आसमान साफ होने के कारण आगामी दो-तीन दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री और अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस का उछाल आने के आसार हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top