Elections news

यूपी: राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट जारी, भाजपा को आठ तो सपा को दो सीटें मिली

राज्यसभा चुनाव परिणाम: मंगलवार, 27 फरवरी 2024 को यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए उत्तर प्रदेश विधानभवन में मतदान पूरा हो गया है। उत्तर प्रदेश की राज्यसभा की 10 सीटों पर 11 प्रत्याशियों के लिए वोट हुए। सभी विधायकों ने अपना वोट दे दिया है। इन चुनाव में भाजपा ने आठ तो सपा ने तीन प्रत्याशी उतारे हैं। मतगणना के बाद विजेताओं की घोषणा कर दी गई हैं। भाजपा को आठ तो सपा को दो सीटें मिली हैं।

बता दें कि भाजपा के सभी आठ प्रत्याशियों व सपा के दो प्रत्याशियों की जीत पहले ही तय मानी जा रही थीं। भाजपा की ओर से सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, अमरपाल मौर्य, नवीन जैन, तेजवीर सिंह, संजय सेठ, साधना सिंह और संगीता बलवंत बिंद प्रत्याशी थे। भाजपा के सभी प्रत्याशियों ने जीत हासिल किया। जबकि सपा ने जया बच्चन, रामजीलाल सुमन और आलोक रंजन को मैदान में उतारा था। जिसमें जया बच्चन और रामजीलाल सुमन ने जीत हासिल की। सपा की जया बच्चन को 34, रामजी लाल सुमन को 34 वोट मिले। ये सभी जीत गए। सपा प्रत्याशी आलोक रंजन को हार का मुंह देखना पड़ा। उन्हें सिर्फ 16 वोट मिले।

राज्यसभा चुनाव के लिए अब तक 395 विधायक वोट कर चुके हैं। इस चुनाव में यूपी के एकमात्र बसपा विधायक उमा शंकर पांडेय ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट किया है। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों ने मुझसे वोट देने के लिए नहीं कहा इसलिए मैंने भाजपा प्रत्याशी को वोट किया। भाजप प्रत्याशी संजय सेठ ने मुझसे समर्थन मांगा था।

इस चुनाव में समाजवादी पार्टी में सात विधायकों ने क्रॉस वोट किया है और एक विधायक वोट डालने नहीं आईं। बरेली के एक सपा विधायक का वोट इनवैलिड हो गया है। वहीं ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा के एक विधायक ने भी क्रॉस वोट किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top