India

दिल्ली: राजस्थान की राजनीति में गहमा-गहमी के बीच दिल्ली पहुंचे अशोक गहलोत, सोनिया से आज होने वाली मुलाकात तय करेगी भविष्य

सियासत: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजस्थान की राजनीति में गहमा-गहमी जारी है, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने को लेकर अनिश्चितताओं के बीच कांग्रेस नेतृत्व से मिलने बुधवार देर रात नई दिल्ली पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने रात 10.40 बजे विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे।

सूत्रों के मुताबिक, गहलोत बृहस्पतिवार को कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान वह राजस्थान के 102 विधायकों की भावनाओं के बारे में जानकारी दे सकते हैं। कांग्रेस द्वारा राजस्थान के मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौर को अनुशासनहीनता के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी होने के एक दिन बाद गहलोत के इस दौरे को अहम माना जा रहा है।

इस बीच, केरल यात्रा छोड़कर दिग्विजय सिंह और केसी वेणुगोपाल भी आलाकमान से मिलने दिल्ली पहुंच गए। कांग्रेस अध्यक्ष के लिए दिग्विजय सिंह का नाम आने के बाद समीकरण फिर बदल गए। ये कहा जा रहा है कि गहलोत को फिलहाल मुख्यमंत्री बने रहने का अभयदान मिल गया है।

सियासी संकट के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली पहुंचने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, हम कांग्रेस अध्यक्ष के अधीन काम करते हैं। आने वाले समय में उनके अनुसार निर्णय लिया जाएगा। अनुशासन हमारी पार्टी की परंपरा है। 50 साल से पार्टी अध्यक्ष के अधीन रहकर हम काम करते आ रहे हैं। हमेशा कांग्रेस पार्टी में अनुशासन रहा है। आज भी देश में अगर कोई नेशनल पार्टी है तो वह कांग्रेस ही है। सब ठीक है, यह घर की बातें हैं हम सुलझा लेंगे।

Most Popular

To Top