महराजगंज। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा ग्राम सभा छितही बुजुर्ग में एक जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न अपराधों से बचाव, सुरक्षा के उपायों तथा सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह और महिला समृद्धि योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
चौपाल के दौरान उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों, आत्मरक्षा और स्वावलंबन के प्रति प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज में उनकी सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया।
इस आयोजन ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के उत्थान और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक सकारात्मक वातावरण तैयार किया।




