Uttar Pradesh

यूपी: नगर निकाय चुनाव से पहले यूपी कैबिनेट ने पांच नगर पालिका परिषद व सात नगर पंचायतों के सीमा विस्तार को दी हरी झंडी

यूपी: योगी आदित्यनाथ की सरकार ने नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले शनिवार को बड़ा निर्णय लिया है। यूपी कैबिनेट ने पांच नगर पालिका परिषद व सात नगर पंचायतों के सीमा विस्तार को भी हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही अब प्रदेश में कुल 762 नगरीय निकाय हो गए हैं।

मंत्रिपरिषद ने जिन पांच नगर पालिका परिषदों के सीमा विस्तार को मंजूरी दी है उसमें बागपत जिले की बागपत और बड़ौत, गोंडा की करनैलगंज, अयोध्या की रुदौली और हरदोई शाहाबाद नगर पालिका परिषद शामिल हैं।

बागपत व बड़ौत नगर पालिका परिषद में चार-चार गांव को शामिल किया गया है। गोंडा की करनैलगंज नगर पालिका परिषद में सात गांव, अयोध्या के रुदौली नगर पालिका परिषद में 25 गांव और हरदोई जिले की शाहाबाद नगर पालिका परिषद  में 17 गांव को शामिल कर सीमा विस्तार किया गया है।
इस निर्णय में किसी तरह के संशोधन व परिवर्तन के लिए नगर विकास मंत्री को अधिकृत किया गया है। इसी तरह सात नगर पंचायतों का भी सीमा विस्तार किया गया है। बाराबंकी की जैदपुर व फतेहपुर,  मथुरा की राधाकुंड, जालौन की कोटरा, अंबेडकरनगर की इल्तिफातगंज, अलीगढ़ की इगलास और इटावा जिले की इकदिल नगर पंचायत का सीमा विस्तार किया गया है।

मंत्रिपरिषद ने 6 नई नगर पंचायतों के गठन को भी मंजूरी दे दी है। इसमें संतकबीरनगर में धर्मसिंहवा, बहराइच में रूपईडीहा, देवरिया में मदनपुर व भलुअनी, फर्रुखाबाद में खिमसेपुर और रायबरेली में शिवगढ़ नगर पंचायत के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

इन नगर पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी होने के बाद अगर कोई कमी रह जाती है तो उसमें संशोधन का अधिकार नगर विकास मंत्री को दे दिया गया है। इसके अलावा आजमगढ़ जिले की बिलरियागंज नगर पंचायत में 66 नए गांवों को जोड़ कर उसे अब तृतीय श्रेणी की नगर पालिका परिषद के रूप में उच्चीकृत करने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। सरकार का दावा है कि इस निर्णय से क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे, सुविधाओं और संसाधनों में बढ़ोत्तरी होगी।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top