Business

जन्मदिन: आज टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का जन्मदिन….

जन्मदिन: आज यानी 28 दिसंबर को देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का जन्मदिन है। आज रतन टाटा 86 साल के हो गए हैं, 28 दिसंबर 1937 को जन्मे रतन टाटा साल 1991 से 2012 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे। इस दौरान उन्होंने टाटा ग्रुप को बुलंदियों पर पहुंचाया। रतन टाटा सिर्फ एक अच्छे उद्योगपति ही नहीं हैं, वे एक अच्छे इंसान भी हैं।

रतन टाटा एक ट्रेंड पायलट हैं और उनके पास विमान उड़ाने का लाइसेंस है। उनके पास एक दसॉ फाल्कन 2000 प्राइवेट जेट भी है, जिसकी कीमत करीब 150 करोड़ रुपये बताई जाती है। टाटा ऐसे उद्योगपति हैं जिन्हें हमेशा अपने कर्मचारियों के साथ हमेशा खड़े रहने के लिए जाना जाता है। कोरोना काल में जब कंपनियां अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही थी तो रतन टाटा ने इसका विरोध किया था।

रतन टाटा देश के एकमात्र उद्योगपति हैं जिन्हें कई बार देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग हो चुकी है। पिछले साल की शुरुआत में उन्हें भारत रत्न देने की मांग को लेकर ट्विटर पर #BharatRatnaForRatanTata हैशटैग के साथ एक अभियान चलाया गया था। हालांकि तब रतन टाटा ने लोगों से इस कैंपेन को बंद करने की मांग करते हुए कहा था कि वह एक भारतीय होने पर खुद को भाग्यशाली मानते हैं। रतन टाटा को साल 2000 में पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

रतन टाटा ने उन्हें सौंपी गई विरासत को एक नए मुकाम पर पहुंचाया है। उन्होंने एअर इंडिया को अपने एंपायर में शामिल किया है। विदेशी कंपनी फोर्ड के लग्जरी कार ब्रांड लैंडरोवर और जगुआर को भी अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top