Elections news

विधान परिषद उपचुनाव: उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में होने वाले विधान परिषद उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की सूची

विधान परिषद उपचुनाव: उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में होने वाले विधान परिषद उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सैंथवार को विधान परिषद उप चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। वहीं,  निर्मला पासवान को भी प्रत्याशी बनाया गया है।

इसके अलावा कर्नाटक में उम्मीदवार के रूप में बाबूराव चिंचानसूरु के नाम का एलान किया गया है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में रिक्त हुई दो सीट पर उपचुनाव के लिए 25 जुलाई से निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 11 अगस्त को वोटिंग होगी।

जिन सीट पर उपचुनाव होना है, वह समाजवादी पार्टी के अहमद हसन के निधन और भाजपा के ठाकुर जयवीर सिंह के त्यागपत्र देने से खाली हुई हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से सूची जारी की गई है।

Most Popular

To Top