वाराणसी: चुनावी माहौल बनाने के लिए सभी पार्टीयाँ आक्रामक रूप से जुट गयी है, एक दूसरे पर तीखे वार कर रहे हैं इसी क्रम मे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने कहा कि सरकार ने देश के भविष्य को बेचने की सुपारी ली है। खाएंगे, खिलाएंगे और लुटाएंगे अब इनका विकास मॉडल बन चुका है। अडानी मुद्रा पोर्ट पर तीन हजार किलो हेरोइन में मामले में असली आरोपियों के चेहरे अभी तक बेनकाब नहीं हुए हैं।
वाराणसी के पराड़कर भवन में गुरुवार को प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि 21 हजार करोड़ की हेरोइन के मामले में असली ड्रग माफिया कौन है? यह सबसे बड़ा सवाल है। कहा कि अडानी मुद्रा पोर्ट की जांच क्यों नहीं की गई। क्या पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज से जांच नहीं करानी चाहिए थी।
पिछले एक साल में 14 करोड़ रोजगार समाप्त हो गए। देश के कानून मंत्रालय का सालाना बजट तो 1100 करोड़ है और ई कामर्स कंपनी का कानूनी फीस का दो साल का बजट ही 8546 करोड़ है। सरकार हर मुद्दे पर जवाब देने से बच रही है।