Politics

यूपी: बढ़ सकती है भाजपा की मुश्किलें अनुप्रिया पटेल के खिलाफ मिर्जापुर में प्रचार करेंगे राजा भैया

केंद्रीय मंत्री और अपना दल (एस) की प्रमुख अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर लोकसभा सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। मिर्जापुर की रवायत रही है कि कोई भी लगातार तीन बार सांसद नहीं बना है। इस बीच परिस्थितियां कुछ ऐसी बन गईं हैं कि कुंडा विधायक और जनसत्ता दल के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से उनकी जुबानी जंग छिड़ गई है। इसके चलते उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री और अपना दल (एस) की प्रमुख अनुप्रिया पटेल का बयान वायरल होने के बाद चुनाव में अब नया मोड़ आ गया है। राजा भैया की टीम ने अब मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल के खिलाफ चुनाव प्रचार करने का एलान किया है। चर्चा यह भी है कि स्वयं रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी प्रचार में आ सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो क्षत्रिय वोटों का बंटवारा हो सकता है। इससे भाजपा अपना दल गठबंधन को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

अनुप्रिया का बयान कि रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होते, लोकतंत्र में ईवीएम के बटन से राजा बनते हैं.. चर्चा में है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। अनुप्रिया का यह बयान राजा भैया के समर्थकों को नागवार गुजरा और उन्होंने मिर्जापुर आकर भाजपा गठबंधन के खिलाफ चुनाव प्रचार करने की घोषणा की है। जिले में लगभग एक लाख क्षत्रिय वोटर हैं। ऐसे में अनुप्रिया पटेल को क्षत्रियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। अगर राजा भैया उनके खिलाफ खुलकर चुनावी प्रचार में उतरते हैं तो अनुप्रिया पटेल को तो नुकसान होगा ही कम से कम बीजेपी को भी दूसरी 4 सीटों पर नुकसान का अंदेशा बढ़ सकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top