रणवीर सिंह: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह आज कल काफी चार्चाओ मे बने हुए हैं, उन्होंने हाल ही में पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट ने तूल पकड़ लिया है। अब रणवीर के इस बोल्ड फोटोशूट से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई है। रणवीर ने अपनी न्यूड फोटोज शेयर करके इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। अभिनेता रणवीर सिंह की बोल्ड फोटोशूट के चर्चाओं के बीच ‘गली बॉय’ एक्टर के इस बोल्ड अवतार ने उन्हें क़ानूनी पचड़े में फसा दिया है। कथित तौर पर अब रणवीर के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज की गई है।
तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही जहां लोग अभिनेता को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं, वहीं सेलेब्स अलग-अलग तर्क देकर उन्हें डिफेंड करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन न ही रणवीर सिंह की तस्वीरें और न ही सेलेब्स के बयान लोगों से गले उतर रही हैं। यही कारण है कि उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई थी और अब मुंबई के चैंबूर पुलिस थाने में ‘महिलाओं की भावनाएं आहत’ करने जुर्म में अभिनेता के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है। इतना ही नहीं, लोग रणवीर सिंह की गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) चलाने वाले ललित श्याम ने मुंबई के चैंबूर पुलिस थाने में अभिनेता के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 (अश्लील पुस्तकों की बिक्री,आदि) 293, 509 और आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आईपीसी की धारा 292 के तहत 5 साल और धारा 293 के तहत 3 साल की सजा का प्रावधान है। वहीं आईटी एक्ट 67 A के तहत 5 साल की सजा हो सकती है।
