Bollywood: बॉलीवुड के भाईजान सलमान आज मना रहे अपना 58वां जन्मदिन

Salman Khan Birthday: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान बॉलीवुड में अपनी अलग ही पहचान के लिए जाने जाते है। आज सलमान खान अपना 58वां जन्मदिन मना रहे है।

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान 58 साल के हो गए है। इस मौके पर उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही सुबह से फैंस का उनके बंगले के बाहर तांता लगा है। मैंने प्यार किया से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर सलमान खान को हर पीढ़ी के लोग पसंद करते हैं।

27 दिसंबर 1965 को मुंबई में जन्में सलमान खान का मूल नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है ,और उनके पिता सलीम खान फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने पटकथा एवं संवाद लेखक हैं। सलमान ने अपने करियर की शुरुआत 1988 में प्रदर्शित फिल्म बीबी हो तो ऐसी से की। इस फिल्म में उन्होंने छोटी सी भूमिका निभायी थी। 

1989 में सलमान को राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में काम करने का अवसर मिला। युवा प्रेम कथा पर आधारित इस फिल्म में सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के लिये सलमान को फिल्म फेयर का सर्वश्रेष्ठ मेल डेब्यू अभिनेता का भी पुरस्कार मिला। फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ की सफलता के बाद सलमान खान दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने में सफल हो गये।

इस समय सलमान खान टाइगर 3 के बाद यशराज की ही स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘टाइगर वर्सेज पठान’ में काम कर रहे हैं। जिसमें शाह रुख खान के साथ एक लंबे समय बाद वह फुल फ्लेज स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 साल बाद वह फिल्म मेकर करण जौहर के साथ काम करेंगे। इस साल सलमान खान की फिल्में उतनी बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं कर पायी। लेकिन साल 2024 में एक बार फिर दबंग खान पर बड़े-बड़े मेकर्स दांव खेलने के लिए तैयार हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *