मुंबई-कर्नाटक: कर्नाटक राज्योत्सव’ के दौरान एक नवंबर को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने एलान किया था कि मुंबई-कर्नाटक क्षेत्र का नाम बदलकर ‘कित्तूर कर्नाटक क्षेत्र’ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब अक्सर ही सीमा विवाद उठ रहे हैं तो पुराने नाम को चलाने का कोई मतलब नहीं है, इसलिए इस क्षेत्र का नाम बदलने का फैसला किया गया है।
सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यह जानकारी दी कि कर्नाटक के मुंबई-कर्नाटक क्षेत्र का नाम बदलकर ‘कित्तूर कर्नाटक’ क्षेत्र कर दिया गया है। कर्नाटक के कानून व विधायी मामलों के मंत्री जेसी मधुस्वामी ने कर्नाटक का महाराष्ट्र के साथ सीमा विवाद है। इसे देखते हुए कर्नाटक सरकार यह कदम उठा रही है।
कर्नाटक में जिलों के समूह को कित्तूर कर्नाटक क्षेत्र नाम देने के पीछे का कारण बताते हुए मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा था कि कर्नाटक का एकीकरण होने के बाद, सीमा विवादों की शुरुआत हुई थी और तब इन विवादों को सुलझा भी लिया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हम एक बार फिर इन सीमा विवादों को सिर उठाते हुए देख रहे हैं। इसे देखते हुए कर्नाटक सरकार यह कदम उठा रही है।
