यूपी विधानसभा उपाध्यक्ष चुनाव: यूपी विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता की मौजूदगी में रविवार को नामांकन दाखिल कर दिया।
संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को देने की परंपरा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने परम्परा को तोड़ा है। भाजपा ने तो सपा के विधायक को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए तैयार है।
विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने बताया कि 1984 में हुकुम सिंह बनाम रियासत हुसैन के बीच उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ था उसमें हुकुम सिंह जीते थे। सोमवार को सुबह 11 बजे से मतदान होगा। जिलावार विधायकों को मतदान के लिए बुलाया जाएगा। मतपत्र से मतदान किया जाएगा।
