प्रयागराज: शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रयागराज आये, वह हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं के चैंबर एवं पार्किंग के लिए मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का शिलान्यास किये। उन्होंने प्रयागराज में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का भी शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय का नामकरण देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नाम पर करने की घोषणा की।
सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि आने वाले समय में शहर पश्चिम विधानसभा की पहचान न्याय के क्षेत्र में बनेगी। शनिवार को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्टीय विधि विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। यह विश्वविद्यालय शहर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में ही है। इसके लिए राष्ट्रपति का आभार कि विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के लिए प्रयागराज आए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद के नाम पर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का नामकरण करने की घोषणा की। शहर पश्चिम विधानसभा का विधायक होने के नाते सीएम के इस निर्णय का स्वागत है। विश्वविद्यालय का नाम देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के नाम पर करके सीएम ने विधि शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
