Maharajganj

BREAKING NEWS: चुनावी माहौल में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा पिस्टल सहित अवैध हथियारों के साथ तीन नफर अभियुक्त गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

महराजगंज: प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय मय हमराहीयान के मामूरा तलाश वांछित अभियुक्त,देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरामय से जरिए मुखबिर खास की सूचना पर अमरुतिया बाजार शिव मंदिर से  अभियुक्तण 1. नाम संजय कुमार मद्धेशिया 2. मोहम्मद आसिफ 3. विष्णु मद्धेशिया को  पुलिस हिरासत लिया गया । उपरोक्त अभियुक्तगणों के कब्जे से अवैध हथियारों की बरामदगी जामा तलाशी के दौरान की गयी । उक्त के  संबंध में थाना कोतवाली महराजगंज पर मु0अ0सं0 13/22 धारा मु0अ0सं0 13/22 धारा 399, 402 भादवि, मु0अ0सं 14/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं 15/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं 16/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

विडियो देखने के लिए इस 👇 लिंक पर क्लिक करे…

https://youtu.be/vIwjSvc3RrQ

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. संजय कुमार मद्धेशिया पुत्र श्री निवास मद्धेशिया उम्र करीब 40 वर्ष पंतनगर वार्ड नंबर 18 नगर पालिका परिषद थाना कोतवाली जनपद महाराजगंज
2. मोहम्मद आसिफ पुत्र इदरीस अंसारी उम्र करीब 30 वर्ष निवासी कस्बा खोतौली थाना खोतौली जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
3. विष्णु मद्धेशिया पुत्र सुरेंद्र मद्धेशिया उम्र करीब 19 वर्ष निवासी अमरुतिया बाजार थाना कोतवाली जनपद महाराजगंज

*पंजीकृत अभियोग –*
1. मु0अ0सं0 13/22 धारा 399, 402 भादवि
2. मु0अ0सं 14/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
3. मु0अ0सं 15/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
4. मु0अ0सं 16/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट

*बरामदगी –*
1. एक अदद देशी पिस्टल 32 बोर (चालू हालत में ) तथा 3 तक जिंदा कारतूस 32 बोर, एक अदद चाबी का गुच्छा ।
2. एक अदद देशी पिस्टल 32 बोर  व  02 अदद जिंदा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस बरामद ।
3. एक अदद 315 बोर अवैध तमंचा  व 01 अदद 315 बोर जिंदा कारतूस व एक अदद टार्च  ।

*गिरफ्तारी करनेवाली टीम का विवरण-*
1. प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय थाना कोतवाली जनपद महराजगंज
2. उ0नि0अभिषेक सिंह थाना कोतवाली जनपद महराजगंज
3. उ0नि0 शैलेष प्रताप थाना कोतवाली जनपद महराजगंज
4. उ0नि0 महेन्द्र यादव थाना कोतवाली जनपद महराजगंज
5. हे0का0 रंजीत पाण्डेय थाना कोतवाली जनपद महराजगंज
6. का0 अजय शर्मा थाना कोतवाली जनपद महराजगंज
7. का0 रामआशीष यादव थाना कोतवाली जनपद महराजगंज
8. का0 प्रह्लाद यादव थाना कोतवाली जनपद महराजगंज
9. का0 अंकित यादव थाना कोतवाली जनपद महराजगंज

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top