Breaking News

BREAKING NEWS: आगरा में अरुण वाल्मीकि के परिजनों से मिलने जा रही, प्रियंका गांधी को पुलिस ने लिया हिरासत में

यूपी:  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आगरा जा रहीं काफिले को आगरा एक्सप्रेस वे के एंट्री पॉइंट पर रोक लिया गया। प्रियंका आगरा जाने के लिए अड़ी हैं। वह वहां पुलिस कस्टडी में मारे गए व्यक्ति के परिजनों से मिलने जा रही हैं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है और पुलिस लाइन लेकर जा रही है।

इस पर जानकारी देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि अरुण वाल्मीकि की मृत्यु पुलिस हिरासत में हुई। उनका परिवार न्याय मांग रहा है। मैं परिवार से मिलने जाना चाहती हूं। उत्तर प्रदेश सरकार को डर किस बात का है? क्यों मुझे रोका जा रहा है।

उन्होंने कहा था कि किसी को पुलिस कस्टडी में पीट-पीटकर मार देना कहां का न्याय है? आगरा पुलिस कस्टडी में अरुण वाल्मीकि की मौत की घटना निंदनीय है। आज भगवान वाल्मीकि जयंती है आज के दिन उप्र सरकार ने उनके संदेशों के खिलाफ काम किया है।

पीएम ने महात्मा बुद्ध पर बड़ी बातें की, लेकिन उनके संदेशों पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या आगरा में पुलिस हिरासत में मारे गए अरुण वाल्मीकि के लिए न्याय मांगना अपराध है? भाजपा सरकार की पुलिस मुझे आगरा जाने से क्यों रोक रही है। क्यों हर बार न्याय की आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है? मैं पीछे नहीं हटूंगी। उच्चस्तरीय जांच व पुलिस वालों पर कार्रवाई हो व पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top