Politics

BREAKING NEWS: आज से शुरू होगा अभियान, दस लाख नए सदस्य बनाएगी कांग्रेस, कांग्रेस पार्टी की परिवर्तन यात्रा 18 सितंबर को हरकी पैड़ी से शुरू

उत्तराखंड चुनाव 2022: गुरुवार से कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। प्रत्येक बूथ में कम से कम 50 सदस्य बनाए जाएंगे। 16 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी सभागार में जिला और महानगर अध्यक्षों की बैठक के माध्यम से विधिवत रूप से पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी सदस्यता अभियान को गति दी जाएगी। सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों को निर्धारित लक्ष्य दिया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस सदस्यता अभियान के लिए पूर्व में ही सदस्यता अभियान समिति का गठन किया था। कांग्रेस परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण कल हरिद्वार से प्रदेश कांग्रेस कमेटी की परिवर्तन यात्रा का दूसरा दौर शुक्रवार को शाम छह बजे हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर गंगा आरती के साथ शुरू होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में शुरू होने वाली यात्रा में पार्टी के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे। इससे पहले परिवर्तन यात्रा का प्रथम चरण कुमाऊं में संपन्न हो चुका है। प्रथम चरण की सफल यात्रा के बाद दूसरे चरण की यात्रा को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की परिवर्तन यात्रा 18 सितंबर को हरकी पैड़ी से शुरू होकर एक बजे ज्वालापुर, दो बजे बीएचईएल, तीन बजे बजे बहादराबाद होते हुए शाम चार बजे रुड़की पहुंचेगी। यहां पर बीएसएम डिग्री कॉलेज मैदान में जनसभा के साथ पहले दिन की यात्रा का समापन होगा।

19 को यात्रा के दूसरे दिन रुड़की से प्रारंभ होकर यात्रा दस बजे मेवड, इमलीखेड़ा होते हुए 12 बजे चुड़ियाला रोड भगवानपुर पहुंचेगी। यहां पर जनसभा का आयोजन किया गया है। दो बजे झबरेड़ा में जनसभा और शाम पांच बजे बजे मंगलौर में जनसभा के साथ दूसरे दिन की यात्रा का समापन होगा। 20 सितंबर को सुबह 11 बजे ढंढेरा के गौतम पार्क में जनसभा के साथ यात्रा प्रारंभ होकर साढ़े 12 बजे लंढौरा और डेढ़ बजे बजे लक्सर में जनसभा होगी।

तीन बजे बजे सुल्तानपुर, चार बजे फेरूपुर में जनसभा के बाद शाम छह बजे कनखल में जनसभा के साथ दूसरे चरण की यात्रा का समापन होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से शुरू की गई परिवर्तन यात्रा के पहले चरण में जनता में उत्साह देखने को मिला। इसका पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से फायदा मिलेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top