Uttar Pradesh

BREAKING NEWS: आज नितिन गडकरी संगमनगरी को देंगे पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की सौगात

संगमनगरी: बुधवार को संगमनगरी को पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की सौगात मिलेगी। शृंगवेरपुर धाम में केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इनररिंग रोड और रामवन गमन मार्ग समेत कई सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन सड़क परियोजनाओं के निर्माण से यूपी में आध्यात्मिक -सांस्कृतिक पर्यटन को रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

रीवा रोड पर पालपुर से महुआरी होते हुए अंदावा से सहसों तक 29.50 किमी लंबी इनररिंग रोड का निर्माण प्रथम चरण में कराया जाएगा। प्रथम चरण में इस परियोजना पर 3050 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कुंभ से पहले इनर रिंग रोड के निर्माण से कानपुर से मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करना होगा। वहीं, एमपी से कानपुर या वाराणसी जाने वालों को भी इससे काफी राहत मिल जाएगी

इनर रिंग रोड परियोजना में गंगा-यमुना पर तीन पुल बनाए जाएंगे। इसमें गंगा पर दो और यमुना पर एक पुल का निर्माण होना है। गंगा पर नीबी कला के पास ढाई किमी लंबा पुल बनाया जाएगा। इसी तरह खुरेसर कछार में भी गंगा पर एक किमी लंबे पुल का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह यमुना पर बसवार गांव के पास एक किमी लंबा पुल बनाने की योजना है। इसी तरह 2119 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली राम वन गमन मार्ग परियोजना का भी गडकरी शिलान्यास करेंगे।

इस राम वन गमन मार्ग के पूरा होने से जहां चित्रकूट और अयोध्या में पर्यटकों की वृद्धि होगी, वहीं यह परियोजना आगामी महाकुंभ के आयोजन में आवागमन के लिहाज से उपयोगी साबित होगी। राम वन गमन मार्ग की कुल लंबाई 102 किमी होगी। इसमें दो सेतु, दो आरओबी और दो फ्लाई ओवर भी प्रस्तावित हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top