यूपी: उत्तर प्रदेश कई वर्षों बाद बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। इससे पहले भी तबादलों का दौर शुरू था, एक बार फिर उत्तर प्रदेश में शनिवार को पीसीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह ही तबादलों को मंजूरी दी। लखनऊ के एडीएम ट्रांसगोमती, सिटी मजिस्ट्रेट व एक अपर नगर आयुक्त सहित प्रदेश के 38 पीसीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। तबादले पब्लिक डोमेन में न सर्कुलेट करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, इनकी इनकी लिस्ट नहीं जारी की गई है।
शशि भूषण राय, नगर मजिस्ट्रेट, लखनऊ को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, अयोध्या के पद पर, विश्व भूषण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (नगर ट्रांस गोमती) लखनऊ को प्रभारी अपर निदेशक (प्रशासन) नागरिक उड्डयन निदेशालय, लखनऊ और अमित कुमार, अपर नगर आयुक्त लखनऊ को एडीएमई रायबरेली के पद पर भेजा गया है।
इसी तरह प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी कर्मचारियों को इधर से उधर करने का दौर जारी है। सुल्तानपुर जिले में कलेक्ट्रेट व तहसीलों में एक ही पटल पर कई वर्षों से जमे 38 कर्मचारियों को डीएम के अनुमोदन के बाद इधर से उधर कर दिया गया है। इसमें कुछ कलेक्ट्रेट से तहसीलों को भेजे गए तो कुछ वापस कलेक्ट्रेट लाए गए हैं। आदेश में कर्मचारियों को तुरंत ज्वॉइन करने का निर्देश दिया गया है। डीएम रवीश गुप्ता के अनुमोदन के बाद अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने तबादले में कर्मचारियों का पटल बदल दिया है। इसमें कलेक्ट्रेट के कुछ कर्मचारियों को तहसीलों में तो कुछ को तहसील से वापस कलेक्ट्रेट लाया गया है।
तबादले में राजस्व अभिलेखागार, विभिन्न राजस्व अदालतों समेत अन्य पटलों के कर्मचारी भी बदले गए हैं। हालांकि अधिकांश कर्मचारी अपनी तहसीलों व कलेक्ट्रेट में बने रहने में सफल हुए हैं। बुधवार को आदेश जारी करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पांडेय ने कर्मचारियों को तत्काल अपना पटल ज्वॉइन करने का निर्देश दिया है। एडीएम ने बताया कि अधिकांश कर्मचारियों ने अपना नया पटल ज्वॉइन कर लिया है।