India

मुलाकात: बसपा सुप्रीमो मायावती ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात, बोली- देश को राष्ट्रपति मुर्मू से है बड़ी आशाएं ….

मुलाकात: आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की, बसपा सुप्रीमो  ने फूलों का गुलदस्ता देकर द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीl

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट के जरिए बताया की आज उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “माननीया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से राष्ट्रपति भवन में आज काफी अच्छी मुलाकात हुई l अनुसूचित जनजाति (एसटी) समाज से ताल्लुक रखने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनने पर उनसे मिलकर उन्हें औपचारिक तौर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी, वे समाज व देश का नाम रौशन करें, यही कामना l”

अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, “वैसे तो बीएसपी व अन्य पार्टियों ने भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उन्हें अपना समर्थन दिया और वे भारी मतों से विजयी हुई, किन्तु अगर थोड़ा और सही व सार्थक प्रयास किया गया होता तो वे सर्वसम्मति से यह चुनाव जीत कर एक और नया इतिहास ज़रूर बनातीं l देश को उनसे बहुत सारी आशाएं l”

Most Popular

To Top