उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका के चलते राज्य के हालातों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी। सीएमओ ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर अलर्ट रहने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को चार धाम यात्रा मार्ग की विशेष रूप से निगरानी करने को कहा है।
वहीं दूसरी ओर आईएमडी ने 18 अक्टूबर को दिल्ली में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की भविष्यवाणी की है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापामान इस समय के सामान्य तापमान से 1 डिग्री कम 18.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री धामी अयोध्या की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। वे आज दोपहर तक देहरादून लौटेंगे।
