Uttar Pradesh

लोकार्पण व शिलान्यास: सीएम योगी ने मेरठ जिले में 66.67 करोड़ रुपये की 18 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

लोकार्पण और शिलान्यास: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ जिले में 66.67 करोड़ रुपये की 18 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें मेडिकल कॉलेज में बर्न यूनिट, पीएम आवास आदि का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री योगी ने गांवों में बनाई गईं लाइब्रेरी पर प्रशासन को शाबाशी दी।

मुख्यमंत्री को विक्टोरिया पार्क में आयोजित किए गए कार्यक्रम में पुस्तकालय की एक पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिखाई गई। इसे देखने के बाद उन्होंने मंच ये इस कार्य के लिए काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि अब गांव के होनहार बच्चों को शहर में नहीं भटकना पड़ेगा।

मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने 150 गांवों में पुस्तकालय तैयार कराएं हैं। इसके लिए विकास भवन में एक बुक बैंक भी खोला है। इसके अलावा उन्होंने 66.67 करोड़ रुपये की 18 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें मेडिकल कॉलेज में बर्न यूनिट, पीएम आवास
आदि का लोकार्पण किया गया।

इन कार्यों का लोकार्पण
*-मेडिकल कॉलेज में बर्न यूनिट का निर्माण कार्य – 292.98 लाख
*-मेडिकल कॉलेज में लेक्चर थिएटर और केंद्रीय पुस्तकालय का निर्माण – 1617.60 लाख
*-ग्राम शहजादपुर से नवीपुर कस्तला होते हुए औरंगाबाद मार्ग – 202.87 लाख
*-अलीपुर आलमपुर पेयजल योजना – 163.72 लाख
*-शताब्दीनगर में 384 पीएम आवास – 1967.04 लाख
*-लोहियानगर में 128 पीएम आवास – 655.68 लाख
*-150 ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय निर्माण – 314 लाख
-ग्रामीण क्षेत्रों में सीएचसी और पीएचसी का कायाकल्प – 376.38
*-ऑपरेशन कायाकल्प में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निर्माण – 220.17 लाख
*-मेरठ में ई-कॉफी टेबल बुक का विमोचन
*-प्रांतीय नौचंदी मेले की सुविधाओं का लोकार्पण

इन कार्यों का शिलान्यास
*-कस्तूरबा गांधी विद्यालय मवाना में छात्रावास निर्माण कार्य – 177 लाख
*-राजकीय इंटर कॉलेज, मेरठ- 155.67 लाख
*-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, किठौर – 40.99 लाख
*-गुडंब से बातनौर मंदिर तक नव निर्माण  – 66.26 लाख
*-फलावदा बुनिदयापुर मार्ग से मंदवाड़ी भट्ठा होते हुए कैलावड़ा तक नव  निर्माण – 125.69
*-बना से भगवानपुर मार्ग के नवनिर्माण का कार्य – 68.75 लाख
*-धंतला से तलहेटा मार्ग पर छोईया नाले के लघु सेतु के पहुंच मार्ग और अतिरिक्त पहुंच मार्ग कार्य – 226.72 लाख

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top