Maharajganj

महराजगंज: थानाध्यक्ष के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक से किया शिकायत


महराजगंज

सिंदुरिया
चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पड़री खुर्द निवासी उदयभान पुत्र झिनकू ने मंगलवार को चौक थानाध्यक्ष के जातिसूचक शब्द व डराने धमकाने को लेकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है कि प्रार्थी वर्तमान में मौजूद ग्राम प्रधान है। कुछ दिन पूर्व स्थानीय थाना चौक पर गए थे जहां पर कुछ बात को लेकर थानाध्यक्ष से कहा-सुनी हो गईं थी कि दिनांक 29-07-2024 समय करीब 08:00 बजे शाम को प्रार्थी गोरखपुर से अपने घर जा रहा था कि चौक स्थित ठेकी चौराहे पर मौजूद स्थानीय थानाध्यक्ष प्रशान्त पाठक, उपनिरीक्षक मनीष पटेल व अन्य पुलिसकर्मी प्रार्थी को पहचान कर प्रार्थी को रोक लिया तथा कहने लगे कि वही व्यक्ति है जो उस दिन आया था यह कहते हुए प्रशान्त पाठक प्रार्थी का कालर पकड़ कर मां बहन की भद्दी-भद्दी गाली गुप्ता देते हुए गाड़ी से बाहर खींच लिए व फर्जी मुकदमें में फसाने की धमकी देते हुए चौराहे पर अपमानित करने लगे प्रार्थी ग्राम सभा के मौजूदा प्रधान होने के नाते प्रार्थी अपना लोक लाज बचाते हुए चले गए, क्योंकि साथ मेरे साथ परिवार भी था। थाना चौक के पुलिस कर्मियों से फर्जी मुकदमें में फसाने का खतरा बना रहता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top