कांग्रेस: तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा का चौथा दिन, तेलंगाना के धर्मपुर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा, राहुल के साथ दिखा कार्यकर्ताओं का हुजूम

भारत जोड़ो यात्रा: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जारी है, राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा अब तक करीब 1200 किमी का सफर तय कर चुका है। आज यात्रा का आज 52वां दिन है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को फिर से शुरू हो गई।

सुबह छह बजे यह यात्रा तेलंगाना के धर्मपुर से शुरू हुई। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दिया। आज के कार्यक्रम के मुताबिक, करीब दस बजे यह यात्रा गोपाल रेड्डी गार्डन में रुकेगी इसके बाद शाम चार बजे पदयात्रा फिर से शुरू होगी, जो सात बजे के करीब जडचर्ला जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद यहां के गोलापल्ली स्थित में रात्रि विश्राम होगा।

तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथा दिन है। आज राहुल गांधी समेत अन्य पदयात्री करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इस दौरान शाम को राहुल गांधी एक बैठक को भी संबोधित कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, आज की यात्रा में अभिनेत्री पूनम कौर और उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्र भी शामिल हुए। यह यात्रा सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले तेलंगाना में 375 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।