Uncategorized

कांग्रेस: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए गांधी परिवार नहीं देगा चुनौती, आज से भरे जाएंगे नामांकन, जानिए किस दिन होगा मतदान

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव: कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए अध्यक्ष पद का चुनाव करेगी, कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई और इसके साथ ही देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल के सर्वोच्च पद पर आसीन होने वाले व्यक्ति को चुनने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से आरंभ हो गई। कांग्रेस पार्टी को अब गैर गांधी अध्यक्ष मिलने जा रहा है।

शनिवार 24 सितंबर से अध्यक्ष पद पर होने जा रहे चुनाव के लिए नामांकन भरे जाएंगे। नामांकन 30 सितंबर तक भरे जा सकेंगे। इस चुनाव में गांधी परिवार अपनी चुनौती भी पेश नहीं करेगा। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत और शशि थरूर के चुनाव मैदान में उतरने की बात पहले ही साफ हो चुकी है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को लेकर चल रहे कयासों के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को एलान किया कि वह पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। साथ ही कहा कि राजस्थान मुख्यमंत्री का फैसला पार्टी आलाकमान करेगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने आए गहलोत ने कहा कि वह अपने नामांकन के लिए जल्द ही तारीख तय करेंगे। उन्होंने कहा कि देश के मौजूदा हालात को देखते हुए यह जरूरी है कि विपक्ष मजबूत हो। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से पार्टी अध्यक्ष की कमान संभालने का आग्रह किया था, लेकिन वह अपने पहले के रुख पर ही कायम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार गांधी परिवार के बाहर का ही अध्यक्ष होगा।

आपको बता दे कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी।

Most Popular

To Top