देश में कोरोना: देश में कोरोना मामलों में फिर इजाफा देखने को मिला है। देश में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं और इसके साथ ही संक्रमण दर भी बढ़ती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शनिवार 25 जून के आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 15,940 नए मरीज सामने आए हैं। तो वहीं, वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना से 20 लोगों की मौत हो गई है।
बीते एक दिन में कोविड-19 से 12,425 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या 91,779 है। देश में कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,974 है। देश में कुल रिकवरी केसों की संख्या 4,27,61,481 है और कोरोना की कुल संख्या 4.32 करोड़ से अधिक हो गई है। वहीं वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,96,94,40,932 है। देश में डेली पॉजिटिविटी दर 4.39 फीसदी है।