देश में कोरोना: देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। भारत में कोविड-19 के मामलों में कभी तेजी से गिरावट हो रही है तो कभी मामले बढ़ जा रहे है। भारत में कोरोना के एक बार फिर दो हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. पिछले 24 घंटे में 2323 नए कोरोना केस आए और 25 संक्रमितों की जान चली गई, अच्छी बात ये है कि पिछले 24 घंटे में 2346 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं l कोरोना के एक्टिव केस घटकर 15 हजार से कम हुए l
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल चार करोड़ 31 लाख 34 हजार 145 लोग संक्रमित हुए हैं l इनमें से 5 लाख 24 हजार 348 लोगों की मौत हो चुकी है l अबतक 4 करोड़ 25 लाख 94 हजार लोग ठीक भी हुए हैंl देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 14996 है l
कोरोना के कुल मामले- चार करोड़ 31 लाख 34 हजार 145
कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 25 लाख 94 हजार 801
कुल एक्टिव केस- 14 हजार 996
कुल मौत- 5 लाख 24 हजार 348
कुल टीकाकरण- 192 करोड़ 12 लाख 96 हजार डोज दी गई
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.22 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 98.75 फीसदी है, एक्टिव केस 0.03 फीसदी हैं l कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 58वें स्थान पर है l कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर हैl जबकि अमेरिका और ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है l