India

दिल्ली: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर CBI की 15 घंटे चली छापेमारी, 15 आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज

दिल्ली: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर आबकारी नीति घोटाले में सीबीआई (CBI) का शिकंजा कस गया है। इस मामले में दो कंपनियों समेत 15 आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज करने के बाद CBI ने शुक्रवार को दिल्ली में सिसोदिया के सरकारी आवास को मिलाकर सात राज्यों में कुल 31 स्थानों पर छापे मारे और सघन तलाशी ली।

छापे में घोटाले से जुड़े अहम दस्तावेज मिलने का दावा किया गया है। करीब 14 घंटे चली जांच के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा है कि वे सीबीआई से नहीं डरते हैं क्योंकि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है।

CBI ने इन सात राज्यों दिल्ली, गुरुग्राम (हरियाणा), चंडीगढ़, मुंबई (महाराष्ट्र), हैदराबाद (तेलंगाना), लखनऊ (उत्तर प्रदेश) और बेंगलुरु (कर्नाटक) में 31 स्थानों पर छापा मारा और तलाशी ली। छापे में घोटाले से जुड़े दस्तावेज मिलने का दावा किया गया है। सीबीआइ ने सिसोदिया के घर की करीब 15 घंटे तलाश ली। सीबीआइ टीम उनके घर सुबह आठ बजे पहुंची और रात करीब 11 बजे वहां से निकली l

सिसोदिया ने कहा कि सीबीआइ ने उनके घर की तलाशी ली। उन्होंने एजेंसी का पूरा सहयोग किया है। दिल्ली के मुख्य सचिव ने नई आबकारी नीति में गड़बड़ी उजागर की थी। इसके बाद उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने गृह मंत्रलय से मामले की सीबीआइ जांच की सिफारिश की थी।

Most Popular

To Top