
होली पर जिलाधिकारी अनुनय झा और एसपी सोमेन्द्र मींणा नेने जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के सुख और समृद्धि की कामना की है।जिलाधिकारी झा ने नागरिकों से अपील की है कि होली का त्योहार सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। वहीं पुलिस अधीक्षक मीणा ने बताया कि जनपद में होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति या समूह शांति व्यवस्था में बाधा डालने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
