Uttar Pradesh

यूपी: अवैध फैक्टरी में फैक्टरी में भीषण विस्फोट, मलबे से निकाले गए चार लोगों के शव, और लोगो के मलबे में दबे होने की आशंका

बड़ा हादसा: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कैराना में अवैध पटाखा फैक्टरी में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। जानकारी के अनुसार अभी तक फैक्टरी में मलबे में दबे चार लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। कई और शव अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है।

कैराना के मोहल्ला आलकला निवासी इकबाल की आचार की फैक्टरी कई वर्षों से बंद पड़ी थी। बताया गया कि उसने करीब डेढ़ माह पूर्व ही राशिद नाम के व्यक्ति को फैक्टरी किराए पर दी थी। फैक्टरी में अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे फैक्टरी में भीषण विस्फोट हुआ, अचानक हुए तेज धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

इसके बाद बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस कर्मियों द्वारा मलबे से चार शव निकाले गए, जबकि छह मजदूर गंभीर घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार की हालत नाजुक है।

वहीं सूचना मिलने पर डीएम जसजीत कौर भी मौके पर पहुंची हैं। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई है। वहीं पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि अभी मलबे में कुछ और फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top