Technology

Fairphone 4 Launch: Fairphone 4 दुनिया का सबसे टिकाऊ स्मार्टफोन, पांच साल की मिलेगी वारंटी, जाने Fairphone 4 की कीमत

Fairphone 4 Launch: आज- कल फीचर में थोड़े बदलाव के साथ तमाम तरह के फोन हर रोज बाजार में लॉन्च हो रहे हैं। अधिकतर फोन में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। फीचर में थोड़े बदलाव के साथ नए फोन को पेश कर दिया जा रहा है। अब इस धारणा को बदलने के लिए Fairphone 4 नाम से एक स्मार्टफोन लॉन्च हुआ है जिसे लेकर दावा है कि यह दुनिया का सबसे भरोसेमंद और टिकाऊ फोन है। Fairphone 4 के साथ पांच साल की वारंटी भी मिल रही है। आमतौर पर किसी फोन के साथ अधिकतम एक साल की वारंटी मिलती है।

जाने किमत..
Fairphone 4 के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत करीब 49,800 रुपये है, वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 649 यूरो यानी करीब 55,845 रुपये है।

Fairphone 4 की बिक्री 25 अक्तूबर से Fairphone की वेबसाइट से होगी। फोन को ग्रे, ग्रीन और Speckled ग्रीन कलर में पांच साल की वारंटी के साथ खरीदा जा सकेगा। इस फोन की भारत में उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Fairphone 4 का डिस्प्ले
फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूोशन 1080×2340 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 750G 5G प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 619 GPU, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

Fairphone 4 की बैटरी
कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल बैंड वाई-फाई, 5G, 4G LTE, ब्लूटूथ v5.1, NFC, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP54 की रेटिंग मिली है। इसमें 3905mAh की बैटरी है जिसे निकाला भी जा सकता है। बैटरी के साथ 30W की फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है।

Fairphone 4 का कैमरा
Fairphone 4 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमे प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का Sony IMX582 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.6 है। इसके साथ 8x डिजिटल जूम भी है। दूसरा लेंस भी 48 मेगापिक्सल का है जो कि अल्ट्रा वाइड है। सेल्फी के लिए फोन में 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके साथ भी 8x जूम है। बता दें कि आमतौर पर सेल्फी कैमरे के साथ जूम नहीं मिलता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top