विदेश दौरा: भारत-श्रीलंका के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए आज से विदेश मंत्री एस जयशंकर का चार दिवसीय विदेश दौरा शुरू हो गया है। वह 26 से 30 नवंबर तक मालदीव और श्रीलंका की यात्रा पर रहेंगे। वह यह यात्रा दोनों देशों के आमंत्रण पर कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, एस जयशंकर 26 व 27 मार्च तक दो दिवसीय मालदीव दौरे पर रहेंगे।
इसके बाद 28 से 30 मार्च तक तीन दिवसीय श्रीलंका दौरे पर रहेंगे। वह यहां 29 मार्च को होने वाली बिम्सटेक मंत्रिस्तरीय बैठक में भी हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, एस जयशंकर मालदीव में राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह अपने समकक्ष अब्दुल्ला शाहिद से भी मिलेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, मालदीव दौरे पर विदेश मंत्री द्विपक्षीय विकास सहयोग से संबंधित समझौतों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इस दौरान वह भारत समर्थित योजनाओं का भी उद्घाटन कर सकते हैं।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि, पिछले दिनों श्रीलंका के वित्तमंत्री और विदेश मंत्री ने भी भारत का दौरा किया था। भारत-श्रीलंका के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए विदेश मंत्री तीन दिवसीय यात्रा पर जा रहे विदेश मंत्री एस जयशंकर यहां बिम्सटेक बैठक में भी हिस्सा लेंगे। इस बैठक की मेजबानी श्रीलंका कर रहा है।