Health

अगर आप भी जमाना चाहते हैं गर्मियों में बाज़ार जैसा दही तो अपनाएं ये तरीका

गर्मियों के मौसम में लोग सबसे ज्यादा दही का सेवन करते हैं, क्योंकि ये गर्मी में ठंडक पहुंचाता है. लेकिन रोज बाजार से दही खरीदकर खाना आपकी जेब पर भारी पड़ेगा। ऐसे में घर पर दही जमाने से आप घर पर ही बाजार जैसे दही का स्वाद पा सकते हैं। हालांकि घर पर दही जमाते वक्त लोग सबसे ज्यादा इस बात से परेशान रहते हैं कि दही तो जम जाता है लेकिन उसके ऊपर की परत चिकनी नहीहोती उसमें पानी आ जाता है। अगर आपके साथ भी दही जमाते वक्त ऐसा होता है तो आप दही को जमाते वक्त ये गलती कर रहे हैं। जिसकी वजह से दही बाजार जैसा नहीं बन पाता। तो अब आपको बताते हैं कि कैसे आप घर पर बाजार जैसा दही आसान तरीके से जमा सकते हैं।

दही जमाने से पहले ये ध्यान रखें कि आपके पास फुल क्रीम दूध होना चाहिए। इससे दही मलाईदार जमेगा। वहीं दूसरी बात दही जमाने के लिए सही बरतन का इस्तेमाल। अगर घर पर कोई मिट्टी का बरतन है तो उसी में दही जमाएं, इससे दही बहुत ही अच्छा और स्वादिष्ट होगा। दही जमाने के लिए आपको मौसम के हिसाब से दूध को गर्म रखना होगा। अगर आप गर्मी में दही जमा रहे हैं तो दूध ज्यादा गरम न हो। गर्मियों में दही जमने में 6 से 7 घंटे की जरूरत होती है। वहीं सर्दियों में दही 10 से 12 घंटे में जमता है। दही को जमने के बाद आप फ्रिज में रख दें। इससे आपका दही गाढ़ा और मीठा हो जाएगा और आप बाज़ार जैसे दही का आनंद लें.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top