Uttar Pradesh

थाना निचलौल पुलिस द्वारा अनैतिक देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, दो पुरुष एवं चार महिलाएं गिरफ्तार।*

ब्यूरो चीफ़ राज पाण्डे महाराजगंज

थाना निचलौल पुलिस द्वारा अनैतिक देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, दो पुरुष एवं चार महिलाएं गिरफ्तार।*

आज दिनांक 10-10-2021 को प्रभारी निरीक्षक निचलौल सुनील कुमार राय शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा/दशहरा मेला एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी में मामूर थे कि जरिए मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि बरगदवा वार्ड नंबर 2 थाना निचलौल जनपद महराजगंज में कुछ अज्ञात लोग अनैतिक देह व्यापार का कार्य कर रहे हैं । उक्त सूचना पर क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक निचलौल के द्वारा पुलिस टीम गठित करके मुखबीर द्वारा बताए हुए स्थान पर दबिश देकर छापेमारी की गई तो मौके पर दो पुरुष एवं चार महिलाएं देह व्यापार के धंधे में संलिप्त पाए गए। जिन्हें तत्काल मौके से गिरफ्तार किया गया । दबिश के दौरान घर की तलाशी लेने पर काफी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुओं की बरामदगी भी की गई है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार छः अभियुक्तगणों के विरुद्ध पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 387/21 धारा 4/5/7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का अभियोग दर्ज कर अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*विवरण गिरफ्तारी-*
दो पुरुष, चार महिलाएं

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 387/21 धारा 4/5/7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम

*बरामदगी-*
*1-* 99 अदद कंडोम
*2-* मैनफोर्स कैप्सूल 50 एमजी दो डिब्बा
*3-* कैंडिड वी जेल
*4-* साइपोन कैप्सूल 20 अदद
*5-* एक अदद शिश्न मॉडल लकड़ी

*गिरफ्तारी टीम-*
*1-* सुनील कुमार राय प्र0नि0 थाना निचलौल, जनपद महराजगंज
*2-* उ0नि0 मदन मोहन मिश्रा
*3-* उ0नि0 बृजभान
*4-* हे0कां0 राजेश यादव
*5-* हे0कां0 बाबूलाल गुप्ता
*6-* हे0कां0 सुभाष भारती
*7-* कां0 नंदलाल यादव
*8-* कां0 भीम सिंह यादव
*9-* म0आ0 अनुसूया सिंह
*10-* म0आ0 अंजली मिश्रा
*11-* म0आ0 पूजा यादव
*12-* म0आ0 प्रियंका द्विवेदी
*13-* म0आ0 कंचन सिंह

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top