सर्दी शुरू हो चुकी है। इस मौसम में आंवले का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ये पोषक तत्वों का एक पावरहाउस हैं। आंवला विटामिन सी के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है। ये एक इम्युनिटी बूस्टर है और इसे सुपर फूड भी कहते हैं। आंवला अपने एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-कैंसर और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए भी जाना जाता है। इसे सबसे शक्तिशाली फलों में से एक माना जाता है।
आंवले का सेवन इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। आंवला अपने औषधीय गुणों के लिए सालों से इस्तेमाल किया जाता रहा है। ये न केवल संक्रमण, सर्दी और खांसी को रोकने के लिए फायदेमंद है। बल्कि ये डायबिटीज, कैंसर, हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और किडनी की समस्याओं को दूर रखता है। ये बालों के लिए वरदान है।
