लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खनन विभाग के अधिकारियों के साथ कार्ययोजना को लेकर समीक्षा बैठक कील उन्होंने खनन कार्यों मे कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के आदेश दिये। सीएम योगी ने कहा की प्रदेश में उप खनिजों की कीमतों में अनावश्यक बढ़ोत्तरी नही होनी चाहिए l
सीएम योगी कहा है कि बालू, मौरंग, गिट्टी का आम आदमी से सीधा जुड़ाव है। इनकी कीमतों में अनावश्यक बढ़ोतरी न हो। उन्होंने कहा कि इनकी कीमत में वृद्धि से विभिन्न विकास परियोजनाएं भी प्रभावित होती हैं। उन्होंने इन उप खनिजों का कृत्रिम अभाव पैदा करने वाले कालाबाजारियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई के भी निर्देश दिए।
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि 2016 से बालू मौरंग की रॉयल्टी दरों में बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि खनन कार्यों के संबंध में अंतर्राज्यीय परिवहन के लिए विनियमन शुल्क की दर में वृद्धि पर विचार किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी दशा में ओवरलोडिंग न हो।