Maharajganj

महराजगंज: सिंदुरिया में भगवान बुद्ध की मूर्ति को ग्राम सभा की भूमि पर रखने को लेकर उपजा विवाद, ग्रामवासी रामसुरेश ने डीएम से इस मामले में किया शिकायत

मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
महराजगंज/सिंदुरिया

महराजगंज: सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंदुरिया में ग्राम सभा की भूमि पर सोमवार को कुछ ग्रामीणों द्वारा भगवान बुद्ध की मूर्ति रखने का प्रयास किया जा रहा था कि उसी बीच ग्रामवासी रामसुरेश पुत्र सीताराम द्वारा इस पर आपत्ति जताते हुए तत्काल डीएम सत्येन्द्र कुमार झा को इस गंभीर मामले की जानकारी फोन से दी गयी । ऐसे में डीएम ने तहसीलदार सदर को इस मामले में ऐक्शन लेने का निर्देश दिया ।

इसके बाद तहसीलदार ने संबंधित कानूनगो जनकराज प्रजापति व हल्का लेखपाल को मौके पर मयफोर्स पहुँचकर पूरी जानकारी एकत्र करने तथा मामले को सुलझाने का निर्देश दिया। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायत सिंदुरिया में मौके पर कानूनगो व हल्का लेखपाल तथा सिंदुरिया पुलिस ने पहुंचकर वहाँ जमीनी हकीकत को जाना।

इसके उपरान्त संबंधित ग्रामीणों को ग्राम सभा की भूमि पर भगवान बुद्ध की मूर्ति रखने से तत्काल मना कर दिया । साथ ही उन सभी से कहा गया कि प्रशासन से अनुमति लेने के उपरान्त ही मूर्ति रखेंगे ।

इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सिंदुरिया रामकृष्ण यादव ने कहा कि संबंधित ग्रामीणों को समझा दिया गया है और उनसे बता दिया गया है कि प्रशासन से अनुमति लेकर ही मूर्ति रखें ।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष चन्द्रभान , रामप्रवेश , बीरू , मदन , महेश , जयचन्द , संजय प्रसाद , वकील भारती , आरती देवी , सुभावती , रबड़ा , बिमला , कैलाशी आदि ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top