Politics

यूपी मे कोरोना: गोरखपुर महोत्सव समिति की बैठक मे कोरोना की वजह से रद्द हुआ गोरखपुर महोत्सव, मार्च तक टालने का लिया निर्णय

गोरखपुर: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर गोरखपुर महोत्सव के आयोजन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। गोरखपुर महोत्सव समिति की बैठक बुधवार शाम कलेक्ट्रेट में हुई। बैठक में 11-12 जनवरी को होने वाले गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा हुई। समिति के अधिकतर सदस्यों ने देश में कोरोना के बढ़ते हुए केस पर चिंता व्यक्त की। गोरखपुर शहरवासियों को गोरखपुर महोत्सव के लिए मार्च तक इंतजार करना होगा।

सदस्यों ने बताया कि महोत्सव में महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में परफॉर्म करने वाले प्रसिद्ध गायक सोनू निगम कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। ऐसे में उनका आना नामुमकिन है। महोत्सव में दूसरे प्रदेशों से भी कारीगर, सांस्कृतिक कर्मचारी पहुंचेंगे। दो दिन के कार्यक्रम में हजारों दर्शक, श्रोता और पर्यटक भी पहुंचेंगे। ऐसे में महोत्सव में कोरोना संक्रमण का खतरा बहुत बढ़ जाएगा।

आम जनता, कारीगर, सांस्कृतिक कर्मी, आयोजकों के हित में महोत्सव का आयोजन मार्च तक टालने का प्रस्ताव रखा गया। समिति ने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार किया। महोत्सव के स्थगन के साथ ही बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली विभिन्न खेल, ट्रैक एंड फील्ड व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी स्थगित कर दी गईं। 11 और 12 जनवरी को होने वाली शूटिंग प्रतियोगिता भी नहीं होगी। डीएम विजय किरन आनंद  ने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए एहतियातन गोरखपुर महोत्सव को स्थगित कर दिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top